{"_id":"6aa5be1b90323354370db8d6","slug":"gold-worth-rs-442-crore-snatched-from-a-goldsmith-by-handing-him-copper-bricks-lucknow-news-c-13-lko1070-1916239-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तांबे की ईंटें थमाकर सराफ से 4.42 करोड़ का सोना हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तांबे की ईंटें थमाकर सराफ से 4.42 करोड़ का सोना हड़पा
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के पीर बुखारा निवासी सराफ संजीव कुमार रस्तोगी ने तीन लोगों पर उन्हें सोने का झांसा देकर तांबे की ईंटें बेचकर 4.42 करोड़ रुपये का सोना हड़पने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उनसे 20 लाख रुपये भी ले लिए। चौक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
संजीव ने बताया कि हरियाणा के रोहतक का अजय चौधरी डेढ़ माह पहले आलमबाग स्थित उनकी दुकान स्वर्ण सिद्धि ज्वैलर्स पहुंचा। यहां उसकी उनकी पत्नी की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे पारिवारिक संबंध बन गए। सात सितंबर की सुबह 11:45 बजे अजय दो साथियों के साथ उनके घर आया। उसने बताया कि उसकी एक रिश्तेदार विधवा है। उनकी तीन बेटियां हैं। महिला के पति को सेना में ड्यूटी के दौरान सोने की चार ईंटे (वजन 2861 ग्राम) मिली थीं, जो उन्होंने पत्नी को दे दीं।
अजय ने कहा कि अब रिश्तेदार को डर है कि खनन विभाग सोने की ईंटों को कब्जे में ले सकता है। ऐेसे में महिला इनके बदले में सोने के जेवर, नकदी चाहती हैं। अजय पर भरोसे के कारण संजीव ने ईंटों को रख लिया और बदले में 4.42 करोड़ के सोने के जेवर और 20 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि जब उन्होंने सोने की ईंटों की जांच करने की बात कही तो आरोपियों ने टाल दिया। शाम 7:20 बजे संजीव तीनों के साथ चौक स्थित लजीज गली के पास पहुंचे। जब यहां जांच करवाने की बात कही तो तीनों बहाना बनाकर निकल गए।
विज्ञापन
संदेह होने पर खुला खेल
आरोपियों के जल्द भागने से संजीव को शक हो गया। उन्होंने तुरंत घर पहुंचकर जांच की तो ईंटें तांबे की निकलीं। वजन के लिए उनमें कुछ भरा गया था। इसके बाद चौक पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर 10 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई है। घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।