{"_id":"6afad9d602c877a1760fdebf","slug":"video-video-bna-ghaugdha-ka-yaha-pata-calta-ha-samaya-jayaratavajaniana-vabhaga-ka-chhata-para-lga-samarata-yatara-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिना घड़ी के यहां पता चलता है समय, ज्योर्तिविज्ञान विभाग की छत पर लगा 'सम्राट यंत्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिना घड़ी के यहां पता चलता है समय, ज्योर्तिविज्ञान विभाग की छत पर लगा 'सम्राट यंत्र'
एक समय था जब घड़ी का आविष्कार नहीं हुआ था, तब भी भारतीय ज्योतिष में समय की सटीक जानकारी हो जाया करती थी। आज के समय में ऐसा संभव नहीं है। बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि ज्योतिष यंत्र के जरिये समय की जानकारी मिल सकती है।
आपको यह जानकारी आश्चर्य होगा कि लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योर्तिविज्ञान विभाग में एक ऐसा यंत्र है जिससे समय की बिल्कुल सटीक जानकारी प्राप्त हो जाती है। यहां बिना घड़ी के समय पता किया जा सकता है। सूर्य की चाल, प्रकाश और ध्रुव तारे के माध्यम से समय की सटीक जानकारी मिलती है।
लविवि के ज्योर्तिविज्ञान विभाग के समन्वयक डॉ. श्यामलेश कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग की इमारत में छत पर सम्राट पलभा यंत्र का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से समय की जानकारी की जा सकती है। इसके माध्यम से दिन के समय की गणना सूर्य की गति के अनुसार होती है और सूर्य के प्रकाश की छाया जहां जहां पड़ती है, उसके आधार पर आसानी से समय का पता लग जाता है।
इसके अलावा रात में समय की गणना ध्रुव तारे की दिशा के अनुसार की जाती है। विभाग के शिक्षक डॉ. अनिल कुमार पोरवाल ने बताया कि सम्राट पलभा यंत्र उत्तर दक्षिण दिशा में एक दीवार जीनानुमा चिकनी दीवार होती है जिसका ऊपरी सिरा उत्तर की ओर और नीचे का सिरा दक्षिण की ओर होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।