फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIDEO: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: रुमाल सुंघाकर किया बेहोश, फिर मारी दो गोलियां, नहर में फेंका शव

VIDEO: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: रुमाल सुंघाकर किया बेहोश, फिर मारी दो गोलियां, नहर में फेंका शव

Sun, 30 Aug 2026 07:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:58 PM IST
VIDEO: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: रुमाल सुंघाकर किया बेहोश, फिर मारी दो गोलियां, नहर में फेंका शव
दुबग्गा इलाके के सराय प्रेमराज में शारदा सहायक नहर से भाजपा नेता और महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह (35) का शव रविवार शाम साढ़े पांच मिलने से हड़कंप मच गया। उनके सिर के पिछले हिस्से और दाहिने सीने में गोली मारी गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक धीरेंद्र प्रताप सिंह मूलरूप से उन्नाव के रहने वाले थे और पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी में रहते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर उनके ड्राइवर रवि तिवारी ने वारदात को अंजाम दिया। रुमाल सुंघाकर किया बेहोश, फिर मारी दो गोलियां पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी रवि तिवारी ने बताया कि उसने पहले धीरेंद्र प्रताप सिंह को रुमाल सुंघाकर बेहोश किया। इसके बाद दाहिने सीने में गोली मारी और दूसरी गोली सिर के पिछले हिस्से में मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को फॉर्च्यूनर कार से लेकर दुबग्गा इलाके में किसान पथ किनारे सुनसान स्थान पर ले जाया गया। वहां सड़क से करीब 50 मीटर दूर शारदा सहायक नहर में शव फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर रवि तिवारी समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी विवाद या साजिश, जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह खंगाल रही है। शुरुआती तौर पर प्रॉपर्टी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी। वारदात में कितने लोग शामिल थे और क्या ड्राइवर ने अकेले ही हत्या की या किसी अन्य व्यक्ति ने भी इसमें भूमिका निभाई, इसकी पड़ताल की जा रही है। धीरेंद्र प्रताप सिंह की पहचान हिंदू युवा संगठन से जुड़े नेता के तौर पर भी रही है । ऐसे में उनकी हत्या के बाद पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। पुलिस हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार, कार और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले चार बालिग और दो नाबालिगों को पकड़ा; VIDEO

30 Aug 2026

सोनीपत: भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति घायल; ट्रक ने बाइक को मारी थी टक्कर

30 Aug 2026

हर्ष एनकाउंटर मामला: विधायक जगमोहन आनंद ने रोड समाज से मांगी माफी, सीबीआई जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी, फैसले का इंतजार

30 Aug 2026

बिलासपुर: बड़गांव में 14 से 19 सितंबर तक लगेगा गुगा जाहरवीर मेला

30 Aug 2026

मंडी जिला बास्केटबाल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, अशोक गर्ग ‘भुट्टो’ बने प्रधान

30 Aug 2026
विज्ञापन

सिरमौर के पूर्व महाराजा उदय प्रकाश की जयंती पर शाही महल में रक्तदान शिविर

30 Aug 2026

मेरठ: अग्रसेन भवन में रक्षाबंधन कार्यक्रम, सांसद और विधायक हुए शामिल

30 Aug 2026
विज्ञापन

मेरठ: ड्रोन से की जा रही महापंचायत की निगरानी

30 Aug 2026

पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर अलीगढ़ आए अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और उनके भाई

30 Aug 2026

पीलीभीत: सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत, तहेरा भाई घायल

30 Aug 2026

VIDEO: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की कैंपवेल रोड इकाई का शपथ ग्रहण समारोह

30 Aug 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’

बिजली कनेक्शन काटने के बाद दो पक्षों में मारपीट, बिजली कर्मचारी समेत दो घायल

पंजाब यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स ग्राउंड में डिबेट के लिए पहुंचे सत्थ और एसैप पार्टी के उम्मीदवार

अयोध्या में पांच शिक्षकों को मिलेगा ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी

30 Aug 2026

बाराबंकी में सरयू के कटान से खतरे में केदारीपुर गांव, 200 बीघे फसल नदी में समाई

30 Aug 2026

VIDEO: मथुरा की वीआईपी सड़क पर बना गहरा गड्ढा, हादसे का सता रहा डर

30 Aug 2026

VIDEO: इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी पांच वर्षीय मासूम की हालत, हो गई माैत; चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

30 Aug 2026

VIDEO: नेत्रदान को किया जागरूक, 53 में भरे फॉर्म

30 Aug 2026

VIDEO: किडनी ट्रांसप्लांट को 13 मरीजों का पंजीकरण, अगले महीने आएगी टीम

30 Aug 2026

VIDEO: रन विद हीलिक में दिया फिट रहने का संदेश

30 Aug 2026

VIDEO: खाल तस्करी में एक और गिरफ्तार, वाइल्डलाइफ अधिकारी को लुक आउट नोटिस की तैयारी

30 Aug 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में भवनों का जारी ऑडिट, इमरजेंसी व घड़ी वाली इमारत में जगह-जगह उखड़े मिले प्लास्टर

30 Aug 2026

VIDEO: स्वाइन फ्लू को लेकर आगरा में अलर्ट, डॉक्टरों को दिया प्रशिक्षण, पांच हजार टैबलेट का ऑर्डर

30 Aug 2026

VIDEO: तेज बुखार-उखड़ रही सांस, स्वाइन फ्लू की आशंका पर मरीज करा रहे जांच

30 Aug 2026

VIDEO: नीट पीजी पेपर में प्रश्नों ने छात्रों को छकाया, इमेज आधारित सवालों की संख्या रही अधिक

30 Aug 2026

VIDEO: मैनपुरी के इस गांव में कभी होता था नशे का कारोबार, ग्रामीणों की मेहनत ने बदल दी तस्वीर; अब निकल रही दूध की धार

30 Aug 2026

अयोध्या में रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फूड पॉइंट, फव्वारे का होगा कायाकल्प

30 Aug 2026

जैतपुर में बारिश बनी आफत: उफनी कुंनुक नदी, पुल के ऊपर पानी; छत्तीसगढ़ का रास्ता बंद

30 Aug 2026

लखनऊ में सीवर चैंबर की मरम्मत के बाद धंसी सड़क, एक महीने से स्थिति जस की तस

30 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed