{"_id":"6a93e9a69168f2c7e00bdc35","slug":"video-another-accused-arrested-for-leopard-skin-smuggling-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाल तस्करी में एक और गिरफ्तार, वाइल्डलाइफ अधिकारी को लुक आउट नोटिस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाल तस्करी में एक और गिरफ्तार, वाइल्डलाइफ अधिकारी को लुक आउट नोटिस की तैयारी
तेंदुओं के शिकार कर खाल की तस्करी के मामले में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी तक तीन राज्यों के 15 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जांच में वाइल्डलाइफ एसओएस के एक अधिकारी के सहयोग नहीं करने पर लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी है। बीती 23 जुलाई को वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुओं की खाल की तस्करी करने वाले गैंग को पकड़ा था। मौके पर चार शिकारियों को तेंदुओं की 10 खाल के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में जांच तेजी की जा रही है। इसमें हरियाणा, मध्यप्रदेश और दिल्ली से 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में एसटीएसएफ ने मुरैना से एक और आरोपी सुखदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच में वाइल्डलाइफ एसओएस के अधिकारी भी शामिल मिले। इसमें दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक और अधिकारी को दो बार नोटिस दिया जा चुका है। अंतिम बार 24 अगस्त को नोटिस दिया, फिर भी बयान दर्ज कराने नहीं आए। ऐसे में टीएसएफ इनको लुक आउट नोटिस देगी, इसके लिए प्रक्रिया की जा रही है। डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच एसटीएसएफ कर रही है। इसमें वन विभाग भी सहयोग कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।