{"_id":"6aef51a991104b034b048935","slug":"video-lkhanauu-shara-ramall-samata-mahanagara-na-chhata-thapaval-para-kaya-thapatasava-eva-aatashabja-ka-aayajana-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: श्री रामलीला समिति महानगर ने छोटी दीपावली पर किया दीपोत्सव एवं आतिशबाजी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: श्री रामलीला समिति महानगर ने छोटी दीपावली पर किया दीपोत्सव एवं आतिशबाजी का आयोजन
छोटी दीपावली के पावन अवसर पर शनिवार को श्री रामलीला समिति महानगर द्वारा दीपोत्सव एवं आतिशबाजी के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं रामलीला प्रेमियों ने दीपावली की खुशियां आपस में साझा कीं और उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक श्री बी.के. जोशी, अध्यक्ष श्री ललित मोहन जोशी, महासचिव श्री हेम पन्त, मुख्य संयोजक श्री दीपक पांडेय (दीनू), वरिष्ठ पदाधिकारी श्री विनोद बीनू, श्री नीरद लोहानी, श्री नीरज लोहानी, श्री महेंद्र पन्त, श्री अनिल जोशी, श्री बृजेश मेहता, श्री हिमांशु मिश्रा, श्री हर्षित जैन, श्री सी.बी. मैथानी, श्री देवेंद्र मिश्रा, श्रीमती भारती पांडेय, श्रीमती अनुराधा मिश्रा एवं यशी लोहुमी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी ने उत्सव के उल्लास को और बढ़ा दिया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
समिति की ओर से सभी नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।