{"_id":"6ac78fcc7099960db10d0489","slug":"video-lkhanauu-ma-5239-lga-ka-pashhanae-ka-sathasha-vayakatagata-aahara-yajana-oura-yaga-sa-savasatha-javanashal-ka-sakha-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 5239 लोगों को पोषण का संदेश, व्यक्तिगत आहार योजना और योग से स्वस्थ जीवनशैली की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 5239 लोगों को पोषण का संदेश, व्यक्तिगत आहार योजना और योग से स्वस्थ जीवनशैली की सीख
लखनऊ में केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान संस्थान, जानकीपुरम में 14 सितंबर से 8 अक्तूबर तक आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को संतुलित आहार, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में करीब 5239 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी डॉ. लिपिपुष्पा देबता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में स्वास्थ्य शिविरों और विद्यालयों में जागरूकता सत्र आयोजित किए। इनमें संतुलित आहार, एनीमिया व कुपोषण से बचाव और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की पोषण संबंधी जरूरतों की जानकारी दी गई।
लोगों को दैनिक भोजन में मोटे अनाज और स्थानीय मौसमी खाद्य पदार्थ शामिल करने के फायदे भी बताए गए। पोषण माह की नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा शिवहरे ने गतिविधियों की योजना और क्रियान्वयन किया। संस्थान की डायटीशियन डॉ. लक्ष्मी ने लोगों की आयु, स्वास्थ्य स्थिति और जीवनशैली के अनुसार व्यक्तिगत आहार योजनाएं तैयार कीं। मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे से पीड़ित लोगों को विशेष आहार परामर्श दिया गया।
योग प्रशिक्षक राम सनेही ने प्रतिभागियों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। बेहतर पाचन, शारीरिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के लिए नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।