{"_id":"6ac7c0963146c7602d030e61","slug":"up-cabinet-meeting-tomorrow-30-proposals-including-a-state-tax-interest-waiver-scheme-to-be-tabled-these-c-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कैबिनेट बैठक आज, राज्य कर की ब्याज माफी योजना समेत 30 प्रस्ताव होंगे पेश; इन पर लगती सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: कैबिनेट बैठक आज, राज्य कर की ब्याज माफी योजना समेत 30 प्रस्ताव होंगे पेश; इन पर लगती सकती है मुहर
Fri, 09 Oct 2026 12:09 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:09 AM IST
सार
बैठक में राज्य कर की ब्याज माफी, दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो एलपीजी सिलेंडर, यूपी एआई मिशन, स्टार्टअप क्रय योजना, मोटे अनाज व धान क्रय नीति समेत 30 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में राज्य कर विभाग की ब्याज माफी योजना, आयुष कॉलेजों के छात्रों की इंटर्नशिप में बढ़ोतरी, मोटे अनाज और धान क्रय नीति का निर्धारण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर दो एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग, स्टार्टअप क्रय योजना, यूपी एआई मिशन की स्थापना, उप्र औद्योगिक संबंध नियमावली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकों को साड़ी देने का प्रस्ताव आएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा उप्र सतत विमानन ईधन विनिर्माण प्रोत्साहन नीति, भदोही का नाम संत रविदास नगर भदोही करने समेत 30 से अधिक प्रस्तावों पर मंत्रियों का समूह मुहर लगाएगा। इसके अलावा राजस्व संहिता नियमावली में संशोधन, ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण के लिए नीति लागू करने का प्रस्ताव भी पेश होगा। साथ ही औद्योगिक विकास प्राधिकरणों हेतु मॉडल भवन विनियम को लागू तथा औद्योगिक निवेश नीतियों के तहत भूमि आवंटियों हेतु परिचालन लचीलेपन में वृद्धि करने का प्रस्ताव भी आएगा।
विज्ञापन