{"_id":"6a9a908552cf866169032c11","slug":"video-a-new-unit-of-the-congress-party-has-been-formed-in-the-pauni-block-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: पौनी में कांग्रेस का संगठन विस्तार, नई ब्लॉक इकाई का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पौनी में कांग्रेस का संगठन विस्तार, नई ब्लॉक इकाई का गठन
Nikita Gupta
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:03 PM IST
Link Copied
ब्लॉक पौनी में कांग्रेस पार्टी की नई इकाई का गठन किया गया। इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सलालिया ने की। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने का दावा किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय सलालिया ने बताया कि नरिंदर किशोर को पौनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पौनी ए मंडल के लिए पार्थ सिंग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
सलालिया ने कहा कि क्षेत्र के कई लोग मौजूदा व्यवस्था से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास की उम्मीद में नेताओं को वोट दिए, लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में और भी कई लोग कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाएगी और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।