{"_id":"6ad9312f177b69539b03aae8","slug":"traffic-problem-jammu-news-c-10-jam1024-1045099-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जाम से जूझ रहीं मंडियों व औद्योगिक \nक्षेत्रों को राहत दिलाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जाम से जूझ रहीं मंडियों व औद्योगिक क्षेत्रों को राहत दिलाए प्रशासन
विज्ञापन
डीसी मिंगा शेरपा के साथ डॉ. संजय बंसल व अन्य स्रोत - स्वयं
- एफटीआईआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की डीसी मिंगा शेरपा से मुलाकात
- व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित बैठकें करने की भी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल मंडी से वेयर हाउस और गांधी नगर से बाड़ी ब्राह्मणा तक औद्योगिक क्षेत्रों में लगने वाले जाम की समस्या को लेकर फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) ने प्रशासन से राहत दिलाने की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल के नेतृत्व में बुधवार को उपायुक्त मिंगा शेरपा से मुलाकात कर व्यापार और उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए।
बंसल ने कहा कि नरवाल मंडी, वेयर हाउस, गांधी नगर, कैनाल रोड और बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में यातायात जाम के कारण कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर व्यस्त समय में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम से राहत दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
एफटीआईआई ने उपायुक्त से आग्रह किया कि प्रशासन व्यापारिक संगठनों के साथ नियमित बैठकें करे, ताकि कारोबारियों की समस्याएं समय पर सामने आ सकें और उनका जल्द समाधान हो। प्रतिनिधिमंडल ने युवाओं के कौशल विकास का मुद्दा भी उठाया। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनीं और सभी मुद्दों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने में एफटीआईआई की भूमिका की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में संदीप मेंगी और संजीव अग्रवाल भी शामिल रहे।