{"_id":"6b0c2d27a2523267b00ab8bf","slug":"video-20-villages-in-kandi-to-get-relief-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठुआ: कंडी के 20 गांवों को मिलेगी राहत, बेला में 13.72 करोड़ से बनेगा डबल लेन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: कंडी के 20 गांवों को मिलेगी राहत, बेला में 13.72 करोड़ से बनेगा डबल लेन पुल
Nikita Gupta
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:18 PM IST
Link Copied
कूटा-सुरारा मार्ग पर बेला में बनने जा रहे डबल लेन पुल से कंडी क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। रविवार, 29 नवंबर को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से इस पुल के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनने वाले डबल लेन स्टील ट्रस गर्डर पुल के निर्माण पर 13.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुल की सुविधा न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इसके निर्माण से उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र काफी विस्तृत है और इसके आसपास 15 से 20 गांव बसे हुए हैं। दूरदराज के गांवों के लोग भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। पुल बनने से लोगों को आवागमन के लिए छोटा और सुविधाजनक रास्ता मिलेगा तथा उनके समय की बचत होगी। वहीं विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने कहा कि हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पुल की कमी लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। बेहतर सड़क संपर्क ग्रामीण क्षेत्रों की अहम जरूरत है। इसके अभाव में लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी और खासकर विद्यार्थियों व स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कतें होती थीं। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के लोगों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।