{"_id":"6a2fd043e8cf90df310c750a","slug":"video-una-weather-takes-a-turn-in-chintpurni-due-to-torrential-rain-relief-from-the-heat-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
चिंतपूर्णी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली है। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई थी, जिसके बाद सोमवार को फिर मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली। बारिश में भीगते हुए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, जबकि खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटल रही और मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तों की आवाजाही लगातार बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।