{"_id":"6aeaf085827125f2c201393a","slug":"video-una-sabzi-mandi-manimahesh-sankirtan-bhandara-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना की सब्जी मंडी में गूंजे बाबा मणिमहेश के जयकारे, विशाल संकीर्तन के बाद सजा भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना की सब्जी मंडी में गूंजे बाबा मणिमहेश के जयकारे, विशाल संकीर्तन के बाद सजा भंडारा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:14 PM IST
Link Copied
शहर की सब्जी मंडी ऊना में बुधवार को बाबा मणिमहेश के जयकारों के बीच विशाल संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक समागम का आयोजन मनी महेश लंगर सेवा समिति, ऊना तथा समस्त सब्जी मंडी समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे 'जय श्री मणिमहेश' के जयकारों और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान सुप्रसिद्ध गायक कुमार लवली एवं उनकी पार्टी ने बाबा मणिमहेश का गुणगान किया और मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
धार्मिक कार्यक्रम में रोपड़ से विशेष रूप से आमंत्रित प्रसिद्ध गायिका जसप्रीत गस्सी तथा गायिका कंचन शर्मा ने भी अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किए। उनकी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए।
संकीर्तन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा मणिमहेश का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मनी महेश लंगर सेवा समिति और समस्त सब्जी मंडी समिति की ओर से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाएं की गईं। समितियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने और बाबा का प्रसाद ग्रहण करने का निमंत्रण दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।