{"_id":"6a8eaede3e3eb49d7a0d45d5","slug":"video-una-rain-potato-fields-waterlogging-farmers-worry-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में फिर बरसे मेघ, किसानों की बढ़ी चिंता; आलू के खेतों में भरा पानी, बीज सड़ने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में फिर बरसे मेघ, किसानों की बढ़ी चिंता; आलू के खेतों में भरा पानी, बीज सड़ने का खतरा
बुधवार सुबह हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चकसराय क्षेत्र में बारिश के कारण आलू की बिजाई के लिए तैयार किए गए कई खेत जलमग्न हो गए। वहीं, जिन किसानों ने मंगलवार को आलू की बिजाई की थी, उनके खेतों में भी मेड़ों के बीच बारिश का पानी जमा हो गया है।
किसानों को आशंका है कि यदि समय रहते खेतों से पानी की निकासी नहीं की गई तो मिट्टी में नमी अधिक बढ़ने से आलू के बीज के सड़ने का खतरा पैदा हो सकता है। बारिश के बाद किसान अपने खेतों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
किसानों का कहना है कि बारिश रुकते ही मेड़ों के बीच जमा पानी को बाहर निकालने का काम शुरू किया जाएगा। लगातार बदल रहे मौसम के कारण आलू की बिजाई का काम प्रभावित हो रहा है और किसानों को अतिरिक्त मेहनत के साथ आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।
किसान लकी कुमार ने बताया कि किसान पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बारिश के कारण खेतों को बार-बार ट्रैक्टर से तैयार करवाना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने से किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
ट्रैक्टर चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि डीजल की कीमत बढ़ने से खेत तैयार करने और बुआई की लागत में भी इजाफा हुआ है। उनके अनुसार पहले ट्रैक्टर से बुआई का काम 1200 रुपये में किया जाता था, लेकिन बढ़ती लागत के चलते अब 1500 रुपये लेने पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर किसानों की जेब पर पड़ रहा है।
कृषि प्रसार अधिकारी चंदन कुमार शर्मा ने किसानों को सलाह दी है कि जिन खेतों में बारिश का पानी आलू की मेड़ों के बीच जमा हो गया है, वहां जल्द पानी की निकासी सुनिश्चित करें। खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से आलू के बीज को नुकसान हो सकता है।
उन्होंने किसानों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।