फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Mega Conclave: Vice Chancellors and Directors from 50 universities to gather at NIT Hamirpur

शिक्षा महाकुंभ: एनआईटी हमीरपुर में जुटेंगे 50 विश्वविद्यालयों के कुलपति-निदेशक, 9 अक्तूबर से होगा शुभारंभ

Mon, 28 Sep 2026 09:31 PM IST
Krishan Singh education mega conclave
education mega conclave Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 09:31 PM IST
सार

 एनआईटी हमीरपुर में नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले महाकुंभ में देशभर के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों के करीब 50 कुलपति और निदेशक एक मंच पर जुटेंगे।

विज्ञापन
Education Mega Conclave: Vice Chancellors and Directors from 50 universities to gather at NIT Hamirpur
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक समागम शिक्षा महाकुंभ-6.0 की मेजबानी मिली है। एनआईटी हमीरपुर में नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले महाकुंभ में देशभर के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों के करीब 50 कुलपति और निदेशक एक मंच पर जुटेंगे। आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षाविद शिक्षा, प्रकृति, नवाचार और विकास से जुड़े ज्वलंत विषयों पर मंथन करेंगे। आयोजन का मुख्य विषय ''''शिक्षा, प्रकृति और प्रगति'''' तय किया गया है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस संस्करण का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालय, एनआईटी हमीरपुर और आईआईटी मंडी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका प्राथमिक उद्देश्य शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर कौशल, नवाचार और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों में होने वाले उच्च स्तरीय अनुसंधानों का लाभ मात्र कैंपस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे स्कूली छात्रों, लोगों और किसानों तक पहुंचाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईटी जालंधर से हुई थी शुरुआत
शिक्षा महाकुंभ की वैचारिक यात्रा वर्ष 2023 में एनआईटी जालंधर से शुरू हुई थी। इसके बाद एनआईटी कुरुक्षेत्र, एनआईटी श्रीनगर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और पिछले वर्ष नाइपर मोहाली में इसके सफल संस्करण आयोजित किए गए। तीन दिवसीय सत्रों के दौरान ज्ञान को प्रज्ञा और प्रज्ञा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed