{"_id":"6aba8e219dd66da8580d1c5e","slug":"himachal-panchayati-raj-department-recommendations-for-the-october-2-gram-sabha-to-be-finalized-by-september-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पंचायती राज विभाग: 30 सितंबर को 2 अक्तूबर की ग्राम सभा के लिए तैयार होंगी सिफारिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पंचायती राज विभाग: 30 सितंबर को 2 अक्तूबर की ग्राम सभा के लिए तैयार होंगी सिफारिशें
Mon, 28 Sep 2026 09:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:26 PM IST
सार
30 सितंबर को उप ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी। पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के सभी जिला पंचायत अधिकारियों और बीडीओ को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग हिमाचल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर को उप ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी। पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के सभी जिला पंचायत अधिकारियों और बीडीओ को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के निदेशक की ओर से जारी आदेशों में सभी संबंधित अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र की पंचायतों में निर्धारित तिथि को उप ग्राम सभा की बैठकें सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता संबंधित वार्ड सदस्य करेंगे। बैठक में होने वाली कार्रवाई का विवरण और रिकॉर्ड तैयार करने का दायित्व भी उसी सदस्य का रहेगा। इसके अलावा बैठक के समय और स्थान का निर्धारण करने और इसकी सूचना जारी करने की जिम्मेदारी भी संबंधित वार्ड सदस्य की होगी।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर को आयोजित होने वाली उपग्राम सभा की बैठकों का प्रमुख उद्देश्य 2 अक्तूबर को प्रस्तावित ग्राम सभा की बैठक के लिए आवश्यक सिफारिशें और प्रस्ताव तैयार करना है। उपग्राम सभा के स्तर पर स्थानीय जरूरतों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा के बाद इन्हें आगामी ग्राम सभा के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विभाग ने सभी जिला पंचायत अधिकारियों और बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र की सभी पंचायतों को निर्धारित तिथि पर उप ग्राम सभा की बैठकें आयोजित करने के लिए निर्देश जारी करने को कहा है। जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की पुष्टि की है।