{"_id":"682c7b048f4468fe580d7788","slug":"video-una-punjab-roadways-bus-driver-crushed-an-old-woman-at-isbt-una-she-died-on-the-spot-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: आईएसबीटी ऊना में पंजाब रोडवेज बस चालक ने कुचली वृद्धा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: आईएसबीटी ऊना में पंजाब रोडवेज बस चालक ने कुचली वृद्धा, मौके पर मौत
आईएसबीटी ऊना में मंगलवार शाम करीब चार बजे पहुंचे पंजाब रोडवेड बस चालक ने पैदल जा रही वृद्ध महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला की मौके पर मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में लिया और बस कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस प्रकार आरोपी बस चालक ने पैदल चल रही वृद्ध महिला को लापरवाही से कुचल दिया। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की नंगल-अमृतसर रूट की बस प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम करीब चार बजे आईएसबीटी ऊना की ओर जा रही थी। इस दौरान बस जैसे ही आईएसबीटी की ओर मुड़ने लगी तो उसी समय सड़क किनारे पैदल चल रही वृद्ध महिला चपेट में आ गई। बस का पिछले टायर के नीचे आई वृद्धा को आरोपी बस चालक करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। कहा कि मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।