Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Laxman Singh from Rajasthan embarks on a pilgrimage on foot to visit the nine goddesses; praises the arrangements made by the Chintpurni Trust.
{"_id":"6abd00d26464752d0503b0c4","slug":"video-una-laxman-singh-from-rajasthan-embarks-on-a-pilgrimage-on-foot-to-visit-the-nine-goddesses-praises-the-arrangements-made-by-the-chintpurni-trust-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: नाै देवियों के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले राजस्थान के लक्ष्मण सिंह; चिंतपूर्णी न्यास की व्यवस्थाएं सराहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: नाै देवियों के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले राजस्थान के लक्ष्मण सिंह; चिंतपूर्णी न्यास की व्यवस्थाएं सराहीं
राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी श्रद्धालु लक्ष्मण सिंह नाै देवियों के दर्शन के लिए अनूठी पदयात्रा पर निकले हैं। श्री आनंदपुर साहिब से यात्रा शुरू कर वे माता श्री नैना देवी जी के दर्शन के बाद पदयात्रा करते हुए माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार पहुंचे।
चिंतपूर्णी प्रवास के दौरान उन्होंने मंदिर न्यास की व्यवस्थाओं की सराहना की। न्यास के लंगर हॉल में भोजन व जलपान ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि यहां तैयार होने वाला प्रसाद अत्यंत स्वादिष्ट है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आजकल लोग वाहनों से यात्रा करते हैं और पैदल चलना भूल चुके हैं। वाहनों से प्रदूषण फैलता है, जबकि पदयात्रा से प्रकृति को करीब से जानने का अवसर मिलता है। चिंतपूर्णी में शीश नवाने के बाद वे अपने अगले पड़ाव ज्वाला जी के लिए रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा में बगलामुखी, चामुंडा देवी, बज्रेश्वरी देवी, नागणी माता, बाबे वाली माता, चिंतामणि माता और वैष्णो देवी के दर्शन शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।