{"_id":"6aca25772c07261c580ddfc0","slug":"video-una-khair-smuggling-racket-busted-at-chowki-manyar-at-midnight-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना:चौकीमन्यार में आधी रात खैर तस्करी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ूही (ऊना)। रामगढ़ रेंज के तहत तलमेहड़ा ब्लॉक की चौकीमन्यार बीट में वन विभाग की टीम ने मध्यरात्रि गश्त के दौरान खैर तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। टीम ने खैर की लकड़ी से लदी एप्लाइड फॉर बोलेरो कैंपर को कब्जे में लेकर आठ खैर के मोछे बरामद किए हैं। गाड़ी में लकड़ी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला बैटरी से चलने वाला साइलेंट कटर, नौ बैटरियां और पांच चेन सेट भी मिले हैं। वहीं, गाड़ी का चालक और उसके साथ मौजूद तीन-चार अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, चौकीमन्यार बीट के वन रक्षक तरसेम चंद और वन मित्र शिवांग पठानिया रात के समय नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बोलेरो कैंपर संदिग्ध हालत में मिली। वन विभाग की टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें खैर के आठ मोछे बरामद हुए। इसके अलावा लकड़ी काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और बैटरियां भी मिलीं। गाड़ी में सवार लोग वन विभाग की टीम को देखकर मौके से भाग निकले।
पंजोड़ा की वन भूमि से काटे गए थे खैर के मोछे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद खैर की लकड़ी पंजोड़ा क्षेत्र की वन भूमि से काटी गई थी। वन विभाग ने लकड़ी की कीमत करीब 43 हजार रुपये आंकी है। विभाग ने लकड़ी और गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की सूचना पुलिस को दी है। अब जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वन भूमि से खैर के पेड़ काटने और लकड़ी को ले जाने में कौन-कौन लोग शामिल थे।
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
जिला वन अधिकारी विकल्प यादव ने बताया कि खैर के मोछे जब्त कर लिए गए हैं और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस के सहयोग से मामले की जांच जारी है।
डीएसपी ऊना हेमराज ने बताया कि वन विभाग की सूचना के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। वाहन पर एप्लाइड फॉर लिखा होने के कारण उसकी पहचान और अन्य तथ्यों को लेकर भी जांच की जा रही है। फरार लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।