{"_id":"68d53d97b7816ca2ba0be73d","slug":"video-una-former-bsf-officer-janak-raj-sharma-passes-away-last-rites-performed-with-full-state-honours-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: भूतपूर्व बीएसएफ अधिकारी जनक राज शर्मा का निधन, पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: भूतपूर्व बीएसएफ अधिकारी जनक राज शर्मा का निधन, पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उपमंडल अंब की स्तोथर पंचायत के निवासी जनक राज शर्मा, सहा समादेष्टा (PPMMS), का वीरवार सुबह लगभग 2:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत अधिकारी का अंतिम संस्कार वीरवार, 25 सितम्बर को पूर्ण सम्मान और श्रद्धा के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में सी सु बल बीएसएफ खड़का (होशियारपुर) से पहुंचे अभिषेक उप समादेष्टा (Dy. Commandant) तथा निरीक्षक अमूल्य कुमार राय गार्ड के साथ मौजूद रहे और उन्होंने स्व. जनक राज शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एक्स सीएपीएफ कोऑर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन ऊना, हिमाचल प्रदेश के लगभग 20 सदस्य भी अध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा (समादेष्टा) के नेतृत्व में पहुंचे और दिवंगत आत्मा को नमन किया। स्व. जनक राज शर्मा को एक मेहनती, ईमानदार और बहादुर अधिकारी के रूप में याद किया जा रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में उग्रवादियों के विरुद्ध कई सफल अभियान चलाए थे। उनके इन अद्वितीय योगदान और साहसिक सेवाओं के लिए भारत सरकार ने उन्हें President Police Medal for Meritorious Service से सम्मानित किया था। अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने के लिए सहायक कमांडेंट सरवन सिंह, निरीक्षक मनोहर लाल, निरीक्षक मति धर शर्मा, निरीक्षक प्रेम सागर (कांगड़ा रैहन से) भी पहुंचे। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि, प्रधान, उपप्रधान और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अपने प्रिय अधिकारी को अश्रुपूर्ण विदाई दी। ग्रामीणों और सहकर्मियों ने कहा कि स्व. जनक राज शर्मा का जाना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके और बल के लिए अपूरणीय क्षति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।