Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una BJP Chintapurni Mandal meeting concluded discussion on organizational strength and upcoming elections
{"_id":"683f0141e2d2f6393c00b164","slug":"video-una-bjp-chintapurni-mandal-meeting-concluded-discussion-on-organizational-strength-and-upcoming-elections-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: भाजपा चिंतपूर्णी मंडल की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: भाजपा चिंतपूर्णी मंडल की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चिंतपूर्णी अपर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अम्ब स्थित भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह ने की, जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक अमित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार करना रहा। अमित शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत चुनावों की तैयारियों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाए, सभी मिलकर उसकी जीत सुनिश्चित करें। जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और जिम्मेदारी की महत्ता समझाते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेनाओं और प्रधानमंत्री को बधाई भी दी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंभू गोस्वामी, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयदेव खट्टा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, महामंत्री कुलदीप ठाकुर, सुनीता धीमान, उपाध्यक्ष विजय स्पेहिया व शेर सिंह, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, प्रवक्ता विजय शर्मा, सचिव रजिया बेगम व कंचन ठाकुर, आईटी सहसंयोजक संजीव कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, बूथ सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया और संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देने की बात दोहराई गई। भाजपा कार्यकर्ता अब पूरी तैयारी के साथ आगामी पंचायत चुनावों की दिशा में सक्रियता से कार्य करने को तैयार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।