{"_id":"6aa3ce4ed81a36b244000fa2","slug":"video-police-ki-pathshala-behad-jaswan-school-dsp-anil-patial-drug-awareness-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बेहड़ जसवां स्कूल में पुलिस की पाठशाला, डीएसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बेहड़ जसवां स्कूल में पुलिस की पाठशाला, डीएसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:17 PM IST
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन में अच्छी संगत अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में बच्चों को ऐसे लोगों की संगत करनी चाहिए, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिले और वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें।
डीएसपी ने कहा कि बच्चे का व्यवहार काफी हद तक उसकी संगत पर निर्भर करता है। अगर संगत अच्छी होगी तो बच्चे का सर्वांगीण विकास होगा। विद्यार्थी अनुशासन के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर अपने जीवन का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के चंगुल में फंसती जा रही है। देखा-देखी में लोग अपना बहुमूल्य समय मोबाइल पर बर्बाद कर रहे हैं, जो आगे चलकर गंभीर परिणाम दे सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग करने और अपने साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। डीएसपी ने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की गतिविधियों में संलिप्त नजर आता है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की नशा मुक्त हिमाचल मुहिम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का सामूहिक सहयोग जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान डीएसपी ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों, पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर क्राइम से बचाव और करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य सपना ठाकुर ने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है। साथ ही, नाबालिग अवस्था में वाहन चलाने वाले बच्चों में भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल को सराहनीय बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।