फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : On the 25th anniversary of Kargil Vijay Diwas the people of Una pay tribute to the immortal martyrs

VIDEO : कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को नमन

Fri, 26 Jul 2024 04:30 PM IST
Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:30 PM IST
VIDEO : On the 25th anniversary of Kargil Vijay Diwas the people of Una pay tribute to the immortal martyrs
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन लाल और कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित वीर चक्र से अलंकृत (रि.)नायक देव प्रकाश तथा तथा शौर्य चक्र से सम्मानित ऑनरेरी कैप्टन चरण दास ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, जिला कांग्रेस के प्रधान रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के ओबीसी सेल के प्रधान प्रमोद कुमार, एमसी ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान, जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल एसके कालिया, जिला सैनिक कल्याण विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेजर रघुवीर सिंह, एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद के अलावा वीर नारियों और पूर्व सैनिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि कारगिल युद्ध जैसी वीरता की मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी। इसमें हमारे वीर सैनिकों ने भीषण ठंड और विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला कर विजय हासिल की थी। इन वीर सैनिकों का यह बलिदान देश कभी नहीं भुला पाएगा। देश के प्रति सैनिकों की सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हिमाचली युवा हमेशा देश सेवा में तत्परता से आगे रहे हैं। उन्होंने ऊना जिले के युवाओं से अपील की कि वे देश सेवा में अपना योगदान देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। शहीदों के योगदान को स्मरण रखें। उनसे प्रेरणा लेकर अपनी फिटनेस पर ध्यान दें और नशे से दूर रहें। समारोह में जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल एसके कालिया ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे वीर जवानों ने कठिन परिस्थितियों में युद्ध लड़कर पाकिस्तान के सैनिकों को खदेड़ा और कारगिल युद्ध में विजय हासिल की। कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त जतिन लाल ने अपने कार्यालय में पूर्व सैनिकों की चाय पान पर मेजबानी की। इस अवसर पर उन्होंने वीर चक्र से अलंकृत (रि.) नायक देव प्रकाश तथा तथा शौर्य चक्र से सम्मानित ऑनरेरी कैप्टन चरण दास को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इस दौरान एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद ने उन्हें पूर्व सैनिकों की विविध मांगों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उनकी सभी मांगों को गौर से सुना तथा तत्काल उनको पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व सैनिकों की सुविधा व सहायता के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर में विशेष हैल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से ईसीएचएस अस्पताल रामपुर में डेंटल चेयर भेंट की जाएगी। इसके अलावा ईसीएचएस के समीप रामपुर सड़क पर जल्द ही रेन शेल्टर का निर्माण भी किया जाएगा। कारगिल का युद्ध 25 मई, 1999 से 26 जुलाई, 1999 तक चला था। इस युद्ध में पाकिस्तान को भारी क्षति के साथ मुंह की खानी पड़ी थी। 25 जुलाई, 1999 तक भारतीय सेनाओं ने पूर्णतया अपनी सरहदों तथा मोर्चों पर कब्जा कर लिया था तथा 26 जुलाई 1999 को युद्ध विराम होने से हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में हिमाचल के 52 रणबांकुरों ने, जिनमें ऊना जिले के 2 वीर सैनिक भी शामिल थे, ने अपनी शहादत दी थी। इस युद्ध में 4 सर्वोच्च सम्मान, 4 परमवीर चक्र मिले थे जिसमें 2 परमवीर चक्र प्रदेश के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा (मरणोपरांत) तथा सेवारत सिपाही संजय कुमार(अब सूबेदार मेजर) को मिला था। इन वीर सैनिकों पर देश तथा प्रदेश वासियों को नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, चंदौली में पेड़ से टकराई बोलेरो, मची चीख-पुकार, दो की हालत गंभीर

26 Jul 2024

VIDEO : मनाली-कुल्लू हाईवे पर पलटकर नदी किनारे गिरी बस

26 Jul 2024

VIDEO : नहर नहाने गए छह में से पांच डर से नहीं कूदे...एक दोस्त ने लगा दी नहर में छलांग; अब तक नहीं चला पता

25 Jul 2024

VIDEO : अलीगढ़ में आटा फैक्टरी पर छापा, सेलखड़ी मिलाते 13 क्विंटल पैक्ड आटा सील

25 Jul 2024

VIDEO : आगरा के कमला नगर बाजार में सरेराह बदमाशों ने कारोबारी भाइयों से 10 लाख रुपये लूटे

25 Jul 2024
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में गुरुवार को पार्षदों के दो प्रतिनिधिमंडलों ने डीसी हमीरपुर से की मुलाकात

VIDEO : कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में ऊना में भाजपा ने निकाली मशाल यात्रा

25 Jul 2024
विज्ञापन

VIDEO : तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचकर बता दिया- कहां और क्यों गायब थे, अब क्या करेंगे

25 Jul 2024

श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल सौंपा स्पष्टीकरण

25 Jul 2024

Sonipat News: पेरिस ओलिंपिक में सोनीपत के चार होनहार दिखाएंगे दम

25 Jul 2024

Maharashtra Politics: अजित पवार और BJP अलग हो जाएंगे! MVA के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव?

25 Jul 2024

VIDEO : कारगिल विजय दिवस पर दीये प्रज्वलित कर अमर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

25 Jul 2024

VIDEO : प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने किया शानदार डांस, वीडियो देख आप भी करेंगे वाहवाही

25 Jul 2024

VIDEO : साते जाच मेले में महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता रही सबसे बड़ा आकर्षण

25 Jul 2024

VIDEO : संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने तहसीलदार व एसडीएम को सौंपी चाबियां

VIDEO : अचानक पटरी पर आई ट्रेन, कांवड़िये की जान बचाने को दौड़ पड़ा ये शख्स

25 Jul 2024

VIDEO : भोरंज के विधायक सुरेश कुमार बोले- प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है प्रदेश सरकार

VIDEO : कारगिल विजय दिवस पर आरआईएमसी में हुआ सिम्फनी बैंड का प्रदर्शन

25 Jul 2024

VIDEO : सपा सांसद इकरा हसन ने संसद में उठाए ये मुद्दे, बोलीं-शामली से वैष्णो देवी के लिए चलाई जाए सीधी ट्रेन

25 Jul 2024

VIDEO : भारत माता की जय, शहीद दिलवर खान अमर रहे के नारों से गूंजा ऊना

25 Jul 2024

VIDEO : जलशक्ति मंत्री बोले, बाढ़ से बचाव के इंतजाम कर रही यूपी सरकार, सपा पर साधा निशाना

25 Jul 2024

VIDEO : ADG वाराणसी और आजमगढ़ DIG का बड़ा एक्शन, अवैध वसूली में पूरी पुलिस चौरी सस्पेंड

25 Jul 2024

VIDEO : पैतृक गांव पहुंची दिलवर खान की पार्थिव देह, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

25 Jul 2024

VIDEO : एथलीट का छलका दर्द, किरण बालियान बोलीं- सीएम साहब रोजगार दिलाइए!

25 Jul 2024

VIDEO : ख्वाजा देवता को प्रसन्न करने के लिए गोबिंद सागर झील पहुंचे लोग

25 Jul 2024

VIDEO : बठिंडा कैमिकल फैक्टरी से निकलने वाली राख से परेशान लोग धरने पर बैठे

25 Jul 2024

VIDEO : यूपी- बिहार बॉर्डर पर ADG वाराणसी और STF का छापा, तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 दबोचे गए

25 Jul 2024

VIDEO : कासगंज में सावन की पहली बारिश से मौसम हुआ सुहावना

25 Jul 2024

Union Budget 2024: बजट पर सैलजा ने सीतारमण को घेरा कहा मित्रों पर मेहरबानी, किसानों से बेईमानी

25 Jul 2024

VIDEO : आगरा में पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई, भरे कॉलेज में ई-रिक्शा चालक पर बरसाईं लाठी

25 Jul 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed