फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers busy sowing potatoes as the weather clears up.

Una News: मौसम साफ होते ही आलू की बिजाई में जुटे किसान

Sun, 20 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 20 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers busy sowing potatoes as the weather clears up.
ऊना। मौसम साफ होते ही जिले में किसान आलू की फसल की बिजाई के काम में जुट गए हैं। पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण प्रभावित हुए कृषि कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। किसान खेतों में आलू की बिजाई पूरी करने के साथ पहले से तैयार क्यारियों को भी दुरुस्त करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक करीब 80 फीसदी क्षेत्र में आलू की बिजाई पूरी हो चुकी है जबकि शेष 20 फीसदी क्षेत्र में बिजाई का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस सीजन में जिले में करीब 2000 हेक्टेयर भूमि पर आलू की फसल तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

किसानों ने मौसम को देखते हुए बिजाई का काम पहले ही शुरू कर दिया था लेकिन बीच-बीच में खराब मौसम और बारिश के कारण खेतों में काम प्रभावित हुआ। इसके चलते इस बार भी आलू की बिजाई में पिछले वर्ष की तरह देरी हुई है। अब मौसम साफ होने के बाद किसान खेतों में तेजी से काम निपटाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन खेतों में आलू की बिजाई हो चुकी है, वहां किसान क्यारियों को व्यवस्थित करने और मिट्टी को ठीक करने का काम कर रहे हैं। वहीं बाकी खेतों में बिजाई के लिए जमीन तैयार की जा रही है। कई किसान सुबह से शाम तक खेतों में रहकर लंबित काम पूरा करने में जुटे हैं। किसानों में रणबीर सिंह, अभिषेक सैनी, मंगत राम, बलराम कुमार, सुरेंद्र कुमार के मुताबिक आलू की फसल के लिए सितंबर माह की शुरुआत में बिजाई होना महत्वपूर्ण रहता है। मौसम खराब रहने से खेतों में मशीनरी चलाने और क्यारियां तैयार करने में परेशानी हुई। उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि आलू ऊना के किसानों की सबसे महत्वपूर्ण फसल है। अच्छे भाव के लिए समय पर बिजाई होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed