{"_id":"6ad77f1785cb8b0f52022fb5","slug":"video-nishad-kumar-wins-his-second-consecutive-gold-at-the-para-asian-games-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैरा एशियन गेम्स में निषाद कुमार ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड, गांव में जश्न का माहौल, मां ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा एशियन गेम्स में निषाद कुमार ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड, गांव में जश्न का माहौल, मां ने ये कहा
एशियाई पैरा खेलों में ऊंची कूद और लंबी कूद में दोहरे स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पैरा एथलीट निषाद कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल है। बेटे की इस दोहरी स्वर्णिम कामयाबी पर उनकी माता पुष्पा देवी की खुशी का ठिकाना नहीं है। बातचीत के दौरान भावुक और उत्साहित नजर आईं पुष्पा देवी ने कहा कि आज उनके लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन है। सोमवार को जब निषाद ने लंबी कूद में पहला स्वर्ण जीता, था तब भी पूरा परिवार बेहद खुश था, और मंगलवार को ऊंची कूद में दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर उसने इस खुशी को दोगुना कर दिया है। माता पुष्पा देवी ने एक पुराना संस्मरण साझा करते हुए बताया कि जब निषाद जापान गया था, तब उसने कहा था कि उसने दो स्पर्धाओं की तैयारी की है। इस पर उन्होंने बेटे से कहा था कि एक ही खेल काफी था, दो स्पर्धाओं में इतनी कड़ी मेहनत और संघर्ष करने की क्या जरूरत है। तब निषाद ने अपनी मां से कहा था कि वह बिल्कुल चिंता न करें, वह इस बार एशियाई खेलों से दो गोल्ड मेडल लाकर ही देगा। आज बेटे ने दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपना वह वादा पूरा कर दिखाया है। घर वापसी पर निषाद के स्वागत के सवाल पर माता पुष्पा देवी ने बताया कि गांव लौटने पर उसका भव्य और धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। घर आने पर निषाद के लिए उसकी सबसे पसंदीदा मिठाई खीर बनाई जाएगी, क्योंकि उसे खीर बेहद पसंद है। वहीं निषाद के विवाह को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर आज योग्य वधू मिल जाए तो वह कल ही उसकी शादी कर दें। निषाद का कद 6 फीट 4 इंच है, जिसके चलते उसके कद के अनुकूल लंबी लड़की की तलाश की जा रही है। जैसे ही सुयोग्य लड़की मिलेगी, वे बेटे के हाथ पीले कर देंगी। निषाद की इस शानदार सफलता पर पूरे गांव और क्षेत्रवासी परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।