Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Meeting held regarding the Mata Shri Chintpurni Mahotsav; grand event to take place from November 22 to 24.
{"_id":"6ac648c43cfe3f1310096d6d","slug":"video-meeting-held-regarding-the-mata-shri-chintpurni-mahotsav-grand-event-to-take-place-from-november-22-to-24-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन
ऊना
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों को लेकर कदमताल शुरू कर दी गई है। इस वर्ष माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल ने आज बीडीओ कार्यालय अम्ब में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीसी ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आस्था, लोक-संस्कृति और पर्यटन का अनूठा संगम है। पिछले वर्ष 14 से 16 नवंबर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का दूसरा संस्करण बेहद सफल रहा था। आयोजन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा महोत्सव ने प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी महोत्सव को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्याओं, लोक-कलाओं की प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा। बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, डीएसपी अनिल पटियाल, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।