{"_id":"6adc46612af8b58e6c099aa8","slug":"video-jindal-family-from-jalandhar-offered-a-silver-umbrella-chhatra-at-the-shrine-of-goddess-chintpurni-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: जालंधर के जिंदल परिवार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया चांदी का छत्र, कीमत करीब 3.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: जालंधर के जिंदल परिवार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया चांदी का छत्र, कीमत करीब 3.80 लाख रुपये
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह जालंधर के जिंदल परिवार ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में चांदी का छत्र अर्पित कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिंदल परिवार की ओर से चढ़ाए गए इस चांदी के छत्र का वजन 1 किलो 490 ग्राम है, जबकि इसकी कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। शनिवार सुबह सवेरे परिवार ने श्रद्धा भाव से यह छत्र माता रानी के चरणों में अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मां चिंतपूर्णी के दरबार में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर कई श्रद्धालु माता रानी के चरणों में सोना, चांदी और अन्य सामग्री भेंट कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। जालंधर के जिंदल परिवार की ओर से चांदी का छत्र अर्पित करना भी इसी आस्था और भक्ति का प्रतीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।