{"_id":"6af2db05e4e97d5b83065869","slug":"video-hrtc-una-haroli-special-buses-after-festive-season-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: त्योहारों के बाद काम पर लौटने लगे लोग, एचआरटीसी ने बद्दी-चंडीगढ़ के लिए चलाईं विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: त्योहारों के बाद काम पर लौटने लगे लोग, एचआरटीसी ने बद्दी-चंडीगढ़ के लिए चलाईं विशेष बसें
Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:21 PM IST
Link Copied
त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद अपने घरों में त्योहार मनाने पहुंचे लोगों की कर्मभूमि की ओर वापसी शुरू हो गई है। दीपावली और अन्य त्योहार परिवार के साथ बिताने के बाद बड़ी संख्या में लोग औद्योगिक क्षेत्रों और प्रदेश से बाहर स्थित अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं। इसके चलते ऊना जिला मुख्यालय सहित प्रमुख बस अड्डों और सड़क मार्गों पर यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। ऊना और हरोली डिपो की ओर से बद्दी और चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, ताकि लोगों को बसों की कमी के कारण परेशानी न उठानी पड़े।
एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तक बद्दी के लिए छह और चंडीगढ़ के लिए चार विशेष बसें रवाना की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों का संचालन जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि दिल्ली, चंडीगढ़ और अंबाला सहित किसी भी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तुरंत अतिरिक्त बस उपलब्ध करवाई जाएगी। भाई दूज और उसके अगले दिन भी यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए निगम ने विशेष प्रबंध किए हैं। यात्रियों की आवाजाही सामान्य होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
त्योहारी सीजन के बाद लोगों की वापसी का असर ऊना शहर की सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण शहर में रुक-रुककर जाम लग रहे हैं। जिला मुख्यालय से गुजरने वाले चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर भी कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
एक ओर निजी वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए HRTC ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।