{"_id":"6b040d0c5b461e0baf00765a","slug":"video-ghangret-youth-volleyball-kit-sports-ground-demand-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: घंगरेट में युवाओं को भेंट की वॉलीबॉल किट, खेल मैदान की समस्या के समाधान का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: घंगरेट में युवाओं को भेंट की वॉलीबॉल किट, खेल मैदान की समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:23 PM IST
Link Copied
युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से समाजसेवी एवं भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष सतीश कुमार गोगी ने ग्राम पंचायत घंगरेट में युवा साथियों को वॉलीबॉल किट भेंट की।
इस पहल के माध्यम से उन्होंने युवाओं को खेलों के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
सतीश कुमार गोगी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं का खेल गतिविधियों से जुड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
इस दौरान स्थानीय युवाओं ने गांव में खेल मैदान की समस्या उठाते हुए इसके समाधान की मांग की। युवाओं की मांग पर सतीश कुमार गोगी ने आश्वासन दिया कि खेल मैदान की समस्या दूर करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें सही दिशा, बेहतर अवसर और खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहकर समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनुज, अक्षय, दीपक, अंकित, ग्राम पंचायत घंगरेट के उपप्रधान ओंकार शास्त्री, पूर्व प्रधान वरिंदर शर्मा सहित अन्य युवा मौजूद रहे। युवाओं ने वॉलीबॉल किट भेंट करने और खेल मैदान की समस्या के समाधान का भरोसा देने पर सतीश कुमार गोगी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।