{"_id":"6b0a9d0e0f5d24453501d3cf","slug":"video-chintpurni-23-people-including-the-pradhan-and-up-pradhan-of-siddh-chalehad-joined-the-congress-party-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: चिंतपूर्णी में सिद्ध चलेहड़ की प्रधान-उपप्रधान समेत 23 लोगों ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: चिंतपूर्णी में सिद्ध चलेहड़ की प्रधान-उपप्रधान समेत 23 लोगों ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र पंजोआ स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिद्ध चलेहड़ पंचायत की प्रधान ममता रानी, उपप्रधान सिकंदर अली, दो वार्ड सहित सहित कुल 23 लोग विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कार्यशैली और चिंतपूर्णी क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। विपक्ष के इस आरोप पर कि लोग केवल अपने काम करवाने के लिए पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज और विकास कार्यों को देखकर लोग कांग्रेस पर भरोसा जता रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने वालों में पंचायत प्रधान ममता रानी, उपप्रधान सिकंदर अली, वार्ड पंच सुमन बीबी और शौकीन मोहम्मद के अलावा नरिंदर शर्मा, सतीश कुमार (पीरू), अली मोहम्मद, चैन सिंह, ताज दीन, यशपाल, सुरेश पाल, अतुल शर्मा, रजत, अनीता देवी, मोनिका, स्नेह लता, पूनम, शोभा देवी, रेखा देवी, राज रानी, शालू, सरला देवी और नेहा शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।