{"_id":"6b0abd71aaee95ffe701a86c","slug":"the-70th-national-school-games-federation-volleyball-championship-will-be-held-in-una-starting-december-26-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद: ऊना में 26 दिसंबर से 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 35 टीमें लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद: ऊना में 26 दिसंबर से 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 35 टीमें लेंगी हिस्सा
Sat, 28 Nov 2026 05:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:09 PM IST
सार
इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में 26 से 30 दिसंबर तक 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अंतर्गत अंडर-19 छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक योगेश चौहान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
जिला ऊना के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में 26 से 30 दिसंबर तक 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अंतर्गत अंडर-19 छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की 35 टीमें भाग लेंगी, जिनमें करीब 600 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक योगेश चौहान ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
देशभर से आने वाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तरीय खेल आयोजन युवाओं, विशेषकर छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऊना में प्रतियोगिता का आयोजन जिला के लिए गौरव का विषय है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जिला को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान, अनुभाग अधिकारी डाइट कश्मीर चंद सहित स्कूलों के प्रधानाचार्य वि अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
