{"_id":"68d3ab74b65dd665d80cdac7","slug":"video-dushkarm-charges-on-una-sdm-on-the-pretext-of-marriage-also-made-an-objectionable-video-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसएडीएम ऊना पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया, जानिए क्या बोले एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएडीएम ऊना पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया, जानिए क्या बोले एसपी
एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान पर जिले की ही एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि एसडीएम से उसे अपने कार्यालय में बुलाया था। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एम फार्मा की छात्रा है और राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी है। कहा कि एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और दो-तीन बार अपने कार्यालय बुलाया। आरोप है कि एसडीएम ने 10 अगस्त को कोर्ट रूम से लाैटते समय शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद एसडीएम ने उसे 20 अगस्त के विश्राम गृह ऊना बुलाया और फिर से दुष्कर्म किया। साथ ही एसडीएम ने अपने कार्यालय में बनाई आपत्तिजनक वीडियो भी दिखाई। पीड़िता के अनुसार वह वीडियो देखकर स्तब्ध रह गई। पीड़िता का आरोप है कि एसडीएम ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने 28 अगस्त को महिला आयोग में शिकायत दी। इसके बाद एसडीएम ने उसे व्हाट्सएप काॅल के माध्यम से धमकाना शुरू कर दिया। एसडीएम की एक गाड़ी ने उसका कई बार पीछा भी किया। अब पीड़िता हिम्मत जुटाने के बाद पुलिस के पास पहुंची। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसडीएम ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसडीएम की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।