{"_id":"6af7029788dfc9d1990f0120","slug":"video-childrens-day-sports-celebration-at-scholars-unified-school-una-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बाल दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खेल गतिविधियों की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बाल दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खेल गतिविधियों की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। दिनभर स्कूल परिसर में खेलों और मनोरंजक गतिविधियों की रौनक देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना विकसित होती है।
पांचवीं कक्षा की ऑब्स्टेकल रेस के लड़कों के वर्ग में आदित्य ने पहला, आरित ने दूसरा और नक्ष ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में आरुही प्रथम, यदवी द्वितीय और मनदीप कौर तृतीय स्थान पर रहीं।
हुला हूप रेस के लड़कियों के वर्ग में इशिका, सिमर और अवरीत ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में नमन, शिवाय, प्रांशुल, आरव सैनी और माधव ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
बैलेंस द बैलून रेस के लड़कियों के वर्ग में अनन्या शर्मा, आइना ठाकुर, रुहिन, अमोलिका, सीरत शर्मा और सीरत ने हिस्सा लिया। लड़कों के वर्ग में सुमित शर्मा, रेयांश सैनी, रचित शर्मा और पीयूष ने भाग लिया। इसके अलावा बैलून बैलेंस गतिविधि में प्रानवी और परनीत की जोड़ी तथा रुहानी और काशवी की जोड़ी ने हिस्सा लिया।
कोन एंड रिंग रेस के लड़कों के वर्ग में समर्थ, दिव्यांश, आर्यन, विरैन, वंश सैनी, अवनीत, गुरदीप, श्रव और तेजस ने भाग लिया। लड़कियों के वर्ग में समृद्धि, तनिष्का और तन्वी ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
हर्डल रेस के लड़कों के वर्ग में मनन, अद्विक, एहसास, एकांश, अयान, अभिमन्यु और अनिकेत ने हिस्सा लिया। वहीं लड़कियों के वर्ग में अनिका, दीक्षा, नव्या, रिद्धि और नितिका ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बोट रेस में सुमित, रेयांश और आरव की टीम के अलावा दिव्यांश और अक्षत की जोड़ी तथा प्रांजल ने भाग लिया।
शटल रेस के लड़कों के वर्ग में अक्षज सलारिया, अक्षज धीमान, आरव राणा, रेहान, आगम, अखिलेश, आरव कौशिक, हर्षिधा और रणवी ने हिस्सा लिया। लड़कियों के वर्ग में सुधीक्षा और समीक्षा की जोड़ी तथा वसुधा और सीरत की जोड़ी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
लकी सर्कल गतिविधि में कृषक गर्ग, स्तव्य ठाकुर, अभियंत, सूर्यांश, ओजस्वी, परमिश, गुरनूर, हर्षदीप, वृंदा, अर्णव और आरव पुरी ने भाग लिया।
वहीं लेमन रेस में प्रबल, शिवाय, अनायशा, जशिया, अभिराज, अवनी सैनी, रणवीर, विहान, रवनीत, शिवांश, समर्थ संतोष, वैष्णवी, हिमांशी और विनायक ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए कोन असेंबल, कलर जंपिंग चैलेंज, म्यूजिकल चेयर, बैलून रिंग गेम और पास द बॉटल गेम जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इन सभी खेलों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना रहा। इस आयोजन ने बच्चों को मनोरंजन के साथ आपसी सहयोग, अनुशासन और खेल भावना का महत्व समझने का अवसर भी दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।