Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused in the murder of a couple in Badoli sent to judicial custody

Una News: बदोली में दंपती की हत्या के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 14 Nov 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused in the murder of a couple in Badoli sent to judicial custody
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत बदोली गांव में दंपती की थार गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने के आरोपी जरनैल सिंह जैला को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चार दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बीते बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसी दिन आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने चार दिन का रिमांड प्राप्त किया था।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि दिवाली की रात हुए इस खूनी संघर्ष में जरनैल सिंह को सिर और बाजू में चोटें आई थीं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उसे बुधवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक बाजू फ्रैक्चर बताया जा रहा है। जरनैल सिंह पर अपने पड़ोसी व चचेरे भाई-भाभी को थार गाड़ी के कुचलने और उनकी हत्या करने का आरोप है। घटना में ओंकार सिंह (38) और उसकी पत्नी वीना देवी (37) निवासी बदोली जिला ऊना की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

-----
क्या है मामला
आठ नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष से अजमेर सिंह (62) ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि जरनैल सिंह उर्फ जैला ने थार गाड़ी से उसके बेटे ओंकार सिंह और बहू पत्नी वीना देवी को कुचल दिया। अजमेर सिंह ने बताया कि इस घटना में उन्हें व उनकी सुषमा देवी को भी चोटें आई। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचने पर चिकित्सकों ने ओंकार और वीना को मृत घोषित कर दिया। दूसरे पक्ष से केशव ठाकुर पुत्र जरनैल सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि ओंकार सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर मारपीट की। इस दौरान उसके पिता जरनैल सिंह और उसे भी चोटें आईं। शिकायत में दराट से हमला करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि हत्या के आरोपी जरनैल सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में प्राप्त शिकायतों और आरोपियों के बयानों के आधार पर पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed