{"_id":"6acf7431b6224f566008a680","slug":"video-video-apple-laden-truck-overturns-on-the-road-in-kumarhatti-driver-safe-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुमारहट्टी में सड़क पर पलटा सेब से लदा ट्रक, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुमारहट्टी में सड़क पर पलटा सेब से लदा ट्रक, चालक सुरक्षित
परवाणू-शिमला फोरलेन पर कुमारहट्टी स्थित शिव मंदिर मोड़ के पास बुधवार सुबह शिमला से चंडीगढ़ की ओर सेब की पेटियां लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि लगातार सफर के कारण चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। चालक को हल्की चोटें आईं। गनीमत यह रही कि सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। वहीं ट्रक के सड़क पर पलटने से सेब से भरी दर्जनों पेटियां सड़क पर गिरकर खराब हो गईं। इससे मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और यातायात सुचारू करवाने में मदद की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन की तकनीकी स्थिति, मौके के हालात और चालक के बयानों की गहन जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।