{"_id":"6b07f8b705ba54eaa80e92c4","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-second-day-king-parikshit-curse-ner-rampur-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: नेर रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन, स्वामी हरिचेतनानंद ने सुनाया राजा परीक्षित को श्राप का प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: नेर रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन, स्वामी हरिचेतनानंद ने सुनाया राजा परीक्षित को श्राप का प्रसंग
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:45 PM IST
Link Copied
रामशहर के निकटवर्ती गांव नेर रामपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। इस दौरान हरिद्वार से पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के महत्व और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का संदेश दिया।
स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि श्रीमद्भागवत सनातन धर्म का सर्वमान्य ग्रंथ है। मनुष्य के लिए सर्वोत्तम धर्म भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रीति रखना है। उन्होंने कहा कि निष्काम भाव से किया गया धर्म और भक्ति जीवन को सार्थक बनाते हैं।
कथा के दौरान स्वामी जी ने भीष्म पितामह के अंतिम समय का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भीष्म पितामह ने अपने अंतिम समय में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनकी स्तुति की। यह प्रसंग भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का उदाहरण है।
स्वामी हरिचेतनानंद ने राजा परीक्षित की कथा सुनाते हुए बताया कि एक बार राजा परीक्षित को कलियुग का दर्शन हुआ। इसके प्रभाव में आकर उनकी बुद्धि प्रभावित हुई और उन्होंने श्रंगी ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया।
इस घटना से क्रोधित होकर ऋषि ने राजा परीक्षित को श्राप दिया कि सातवें दिन तक्षक सर्प के डसने से उनकी मृत्यु होगी। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को इस प्रसंग का महत्व बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।