{"_id":"6b027e245242070a65004705","slug":"video-solan-thodo-ground-cleanliness-and-drug-de-addiction-campaign-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन के ठोडो ग्राउंड में हर सप्ताह चलेगा स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति के लिए भी जागरूक होंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के ठोडो ग्राउंड में हर सप्ताह चलेगा स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति के लिए भी जागरूक होंगे लोग
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:01 AM IST
Link Copied
सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की दिशा में सोलन में एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। शिक्षा क्रांति सोलन, गीता आदर्श विद्यालय, वर्टेक्स आईटीआई सोलन और राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन ने संयुक्त रूप से ठोडो ग्राउंड को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान के लिए चिह्नित किया है।
इस पहल के तहत ठोडो ग्राउंड में प्रत्येक सप्ताह नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता के महत्व और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
इसी कड़ी में आयोजित साप्ताहिक सफाई अभियान में विद्यार्थियों और स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए मैदान की सफाई की और सार्वजनिक स्थल को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।
अभियान के दौरान शिक्षा क्रांति के अध्यक्ष सत्यन ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी अभियान या एक दिन की गतिविधि तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और संस्कार बनाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं और बच्चों को स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस संयुक्त पहल के माध्यम से ठोडो ग्राउंड में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने और समाज में स्वच्छता तथा नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।