{"_id":"6ae9a68cc371d9c14f08376b","slug":"video-kotla-kanono-ward-drinking-water-problem-dharampur-solan-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: आजादी के बाद भी काणो वार्ड के 150 लोगों को नहीं मिली पेयजल योजना, ग्रामीणों ने विभाग के समक्ष उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: आजादी के बाद भी काणो वार्ड के 150 लोगों को नहीं मिली पेयजल योजना, ग्रामीणों ने विभाग के समक्ष उठाई मांग
कसौली विधानसभा क्षेत्र की कोटला पंचायत के काणो वार्ड में करीब 150 लोगों के लिए अब तक पेयजल योजना नहीं बनने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से उनके क्षेत्र के लिए पीने के पानी की कोई योजना नहीं बनाई गई है। इससे काणो और बारड गांव के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की समस्या को जल शक्ति विभाग तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को कोटला पंचायत के प्रधान दिनेश शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल धर्मपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में काणो वार्ड की सदस्य कामनी देवी और पूर्व वार्ड सदस्य पूर्णावती सहित कामनी देवी, पूनम, सुषमा, नीलम और सोनू शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने जल शक्ति विभाग धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता मनीष शर्मा और सहायक अभियंता भानू उदय से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों को गांव में लोगों को पेश आ रही पेयजल समस्या से अवगत करवाया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने विभाग से काणो और बारड गांव के लोगों को जल्द पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो उनके क्षेत्र के लोगों को भी इस बुनियादी सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।