{"_id":"6acb7925a3044ea9c2025f77","slug":"video-dharampur-ramleela-shravan-kumar-vadh-raja-dashrath-curse-solan-himachal-pradesh-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: धर्मपुर की रामलीला में श्रवण कुमार वध और राजा दशरथ को श्राप देने का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: धर्मपुर की रामलीला में श्रवण कुमार वध और राजा दशरथ को श्राप देने का मंचन
रामलीला क्लब धर्मपुर की ओर से प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन शुरू हो गया है। शुभारंभ अवसर पर क्लब की ओर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई। इसमें ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान महेश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच पूजन के बाद भगवान गणेश और भारत माता की आरती की गई।
रामलीला के पहले दिन श्रवण कुमार वध और राजा दशरथ को पुत्र वियोग में मृत्यु का श्राप देने के प्रसंग का मंचन किया गया। इसमें दिखाया गया कि भक्त श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा पर ले जा रहे थे।
जंगल में माता-पिता को प्यास लगने पर श्रवण कुमार नदी से पानी लेने पहुंचे। इसी दौरान अयोध्या के राजा दशरथ ने शिकार समझकर शब्दभेदी बाण चला दिया, जिससे श्रवण कुमार की मृत्यु हो गई। इसके बाद दुखी माता-पिता ने राजा दशरथ को श्राप दिया कि उनकी मृत्यु भी पुत्र वियोग में होगी।
इसके बाद मंच पर जय-विजय और नारद के संवाद प्रस्तुत किए गए। नारद द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देने तथा विश्व मोहिनी स्वयंवर के प्रसंग का भी सुंदर मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न किरदार निभाकर रामलीला के दृश्यों को जीवंत किया।
इस अवसर पर आशीष अत्रि, प्रेम शर्मा, अजय शर्मा, दीपक सूद, सोहन, रोशन, कृष्ण दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।