{"_id":"6b0c181ee14443fef10adb1d","slug":"video-bjp-state-president-dr-rajiv-bindal-launches-a-verbal-attack-on-the-state-government-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर बोला जुबानी हमला
भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में रविवार को सोलन में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस वर्ष 25 प्रकोष्ठों का गठन किया है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इन प्रकोष्ठों के जरिए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। बिंदल ने प्रदेश सरकार को विकास कार्यों में विफल करार देते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हर महीने नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर उन योजनाओं को लागू करने के लिए कोई ठोस काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक महिला पर सरकार का 72 हजार रुपये का कर्ज बनता है। सरकार अब किन महिलाओं को 1500 रुपये दे रही है, इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वादा प्रदेश की सभी महिलाओं से किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।