{"_id":"677be92e54b58041eb0dcda4","slug":"students-cleaned-the-water-tanks-solan-news-c-176-1-ssml1040-135552-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने पानी की टंकियों को किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने पानी की टंकियों को किया साफ
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
Link Copied
टेस्टिंग किटों से पानी की गुणवत्ता भी जांची आदर्श विद्यालय धुंदन में किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में पीने के पानी की टंकियों की साफ-सफाई की गई और पानी की जांच की गई। रंजना ठाकुर ने बताया कि किस तरह से हम पीने के पानी को संग्रहित कर सकते हैं। संग्रहित पानी कैसे पीने योग्य बना सकते हैं। इसके साथ-साथ स्वच्छ पानी के फायदे भी बताए गए। जल शक्ति विभाग से मिली वाटर चेकिंग किट का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों के द्वारा पानी का सैंपल लिया। इसमें विद्यार्थियों को टेस्टिंग के तरीके भी बताए गए। इसी संदर्भ में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को पानी का सदुपयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू, सुरेंद्र कुमार, वोकेशनल टीचर हेल्थ केयर रंजना ठाकुर और एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।