फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Corporation disconnects water supply of 43 defaulters.

Solan News: नगर निगम ने काटे 43 डिफाल्टरों के पानी के कनेक्शन

Tue, 15 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 15 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
अब 10 प्रतिशत पेनल्टी के साथ बिल जमा करवाने पर मिलेगा पानी
विज्ञापन

कूड़ा और हाउस टैक्स जमा करवाने की भी दिखानी होगी रसीद
नगर निगम पानी के बिल जमा न करने को लेकर हुआ सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन ने पानी का बिल जमा न करने वाले बकाएदारों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लंबे समय से लंबित बिलों का भुगतान न करने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में 43 डिफाल्टरों के पेयजल कनेक्शन काट दिए हैं। निगम की इस अचानक हुई कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
निगम प्रशासन के अनुसार, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी, कूड़ा और हाउस टैक्स के एवज में लाखों रुपये की देनदारी अटकी हुई है। वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने और बकाए की वसूली तेज करने के मकसद से यह कड़ा कदम उठाया गया है। अब बिना बकाया चुकता किए किसी भी डिफाल्टर को दोबारा पानी का कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें अब पानी की बहाली के लिए पूरे बकाया बिल के साथ 10 प्रतिशत अतिरिक्त पेनल्टी जमा करानी होगी। इसके अलावा, उपभोक्ता को केवल पानी का बिल ही नहीं, बल्कि अपने वार्ड से जुड़ा कूड़ा शुल्क और हाउस टैक्स जमा करवाने की रसीद भी निगम कार्यालय में पेश करनी होगी। सभी प्रकार के बकाए क्लियर होने और नो-ड्यूज क्लीयरेंस मिलने के बाद ही पेयजल आपूर्ति दोबारा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल कनेक्शन काटने का यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। निगम की टीमें वार्ड वार सर्वे कर डिफाल्टरों की सूची तैयार कर रही हैं, जिन्होंने कई महीनों से बिलों का भुगतान नहीं किया है। निगम ने आम जनता और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए समय पर अपने सभी करों और बिलों का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शहर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 43 बकाएदारों के पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं। निगम को डिफाल्टरों से लाखों रुपये की वसूली करनी है। अब 10 प्रतिशत पेनल्टी, कूड़ा शुल्क और हाउस टैक्स जमा करवाने की रसीद दिखाने पर ही कनेक्शन दोबारा जोड़ा जाएगा। बकाया राशि न चुकाने वालों के खिलाफ आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। - ई. अल्पना ठाकुर, एसडीओ, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed