{"_id":"6ab50c0c91111eecf7037ab4","slug":"video-video-mla-ajay-solanki-and-the-deputy-commissioner-flag-off-the-mobile-computer-van-in-nahan-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन में विधायक अजय सोलंकी और उपायुक्त ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन में विधायक अजय सोलंकी और उपायुक्त ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को दिखाई हरी झंडी
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त कार्यालय परिसर से गुरुवार को विधायक अजय सोलंकी और उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मोबाइल कंप्यूटर वैन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण कई विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह मोबाइल वैन गांव-गांव पहुंचकर विद्यार्थियों को कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक की व्यावहारिक शिक्षा देगी।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों के लिए आधुनिक डिजिटल कक्षा के रूप में काम करेगी। वैन में कंप्यूटर, लैपटॉप और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थी कंप्यूटर के सामान्य ज्ञान के साथ एआई जैसी आधुनिक तकनीकों की बुनियादी जानकारी भी हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि वैन में डिजिटल उपकरणों के साथ आवश्यक पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है। विशेष रूप से प्रशिक्षित शिक्षक भी वैन के साथ गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। विधायक ने कहा कि बदलते दौर में कंप्यूटर और डिजिटल ज्ञान शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल शिक्षा की खाई को कम करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चलती-फिरती पाठशाला ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।