फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bridge and road construction work stalled; villagers of Palhodi deprived of basic amenities.

Sirmour News: पुल-सड़क का काम अधर में, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे पल्होड़ी के ग्रामीण

Fri, 25 Sep 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 25 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bridge and road construction work stalled; villagers of Palhodi deprived of basic amenities.
एसडीएम पांवटा साहिब केसमक्ष पिछड़ी ग्राम पंचायत पलहोड़ी की समस्याएं रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले-समस्या दूर नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम और पिछड़ी पल्होड़ी पंचायत में ग्रामीण सड़क, पुल, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा कार्यकाल में स्वीकृत सड़क और पुल का निर्माण कार्य सरकार बदलने के बाद अधर में लटक गया है। पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम से मुलाकात के बाद डॉ. बिंदल ने कहा कि पल्होड़ी पंचायत को बेहतर सड़क और पुल सुविधा से जोड़ने के लिए भाजपा कार्यकाल में निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह काम ठंडे बस्ते में चला गया। उन्होंने कहा कि पंचायत में पेयजल की गंभीर समस्या है। चार में से दो ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। बिजली की समस्या होने पर उसका समय पर समाधान नहीं हो पाता। स्कूल और आयुर्वेदिक अस्पताल में भी स्टाफ की कमी है। गांव से गरीब परिवारों के लोग रोजगार के लिए बाहर जाते हैं। वहीं, जंगल वाले मार्ग पर वन विभाग ने बोर्ड लगाकर आवागमन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बिंदल ने कहा कि बरसात के दौरान पूरी पंचायत में खड्ड से भूमि कटाव की समस्या रहती है। कटाव रोकने के लिए लगाई गई क्रेटवाल भी ढह चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की ओर भारी खनन के कारण हिमाचल की तरफ का क्षेत्र करीब 40 फुट ऊंचा हो गया है। इसके चलते बारिश के दौरान पानी और मलबा बहकर हिमाचल की ओर आता है। क्रेटवाल क्षतिग्रस्त होने से पेयजल योजनाएं भी प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने कहा कि पल्होड़ी के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी हैं। समस्याओं की जांच और समाधान के लिए एक संयुक्त टीम पंचायत का दौरा करेगी।


बॉक्स
तीन माह तक पंचायत ने टैंकर से पहुंचाया पानी
पांवटा साहिब। पल्होड़ी बस्ती के ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि गर्मियों के दौरान बस्ती में पेयजल किल्लत रहती है। पिछले तीन माह तक स्थानीय पंचायत ने अपने स्तर पर हरियाणा से टैंकर मंगवाकर बस्ती तक पानी पहुंचाया। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लगभग तैयार नई पेयजल योजना को भी अभी शुरू नहीं करवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed