{"_id":"6abce2cb1348bb276f0f53a8","slug":"video-sirmaur-two-students-from-nahan-secure-a-place-in-nasas-asteroid-search-campaign-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नासा के क्षुद्रग्रह खोज अभियान में नाहन की दो छात्राओं ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नासा के क्षुद्रग्रह खोज अभियान में नाहन की दो छात्राओं ने बनाई जगह
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन की 12वीं कक्षा की दो छात्राओं सलोनी पराशर और अदिति शर्मा ने नासा के अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह खोज अभियान में भाग लेकर उपलब्धि हासिल की है। 7 अगस्त से 3 सितंबर तक चले अभियान में दोनों ने अंतरिक्ष से मिले आंकड़ों का अध्ययन कर क्षुद्रग्रहों की खोज से संबंधित शोध कार्य किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन अब राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। छात्राओं ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष और खगोलीय पिंडों के प्रति रुचि बढ़ाना और शोध के लिए प्रोत्साहित करना था। स्कूली छुट्टियों के दौरान अभियान शुरू होने के कारण शुरुआत में आंकड़ों के अध्ययन और समय प्रबंधन में दिक्कत आई, लेकिन दोनों ने नियमित मेहनत जारी रखी। उन्होंने अभियान के दौरान कुल 70 ऑनलाइन शोध रिपोर्ट जमा कीं। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय रसायन विज्ञान प्रवक्ता एवं मार्गदर्शक शिक्षक कमल जावेद को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ठाकुर ने दोनों छात्राओं और मार्गदर्शक शिक्षक को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।