{"_id":"686bd8b441385ad089063b1b","slug":"video-sirmaur-rajendra-thakur-said-kisan-sabha-will-protest-in-nahan-on-july-9-2025-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: राजेंद्र ठाकुर बोले- किसान सभा 9 जुलाई को नाहन में करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: राजेंद्र ठाकुर बोले- किसान सभा 9 जुलाई को नाहन में करेगी प्रदर्शन
किसान सभा 9 जुलाई को जिला मुख्यालय नाहन में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसमें सैकड़ो की संख्या मे किसान रैली मे हिस्सा लेंगे। यह बात किसान सभा महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने सोमवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के किसान, आम जनमानस विरोधी एजेंडे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जाएगा। पूरे देश में 550 किसान संगठन इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जमीन का ज्वलंत मुद्दा है। हिमाचल प्रदेश में 4 लाख से ज्यादा परिवार ऐसे हैं जिनके पास अपनी जमीन नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान परिवारों को 5 बीघा जमीन देने, बेदखली तुरंत रोकने, किसानों के कब्जे बहाल करने, वन संरक्षण कानून 1980 मे संशोधन करने, स्मार्ट मीटर की नीति वापस लेने, जिला की सरकारी मंडियों में फसलों की खरीद सुनिश्चित करने आदि मुद्दों पर सरकार और प्रशासन को चेतावनी ज्ञापन दिया जाएगा। भविष्य में इन मुद्दों पर जिला में संघर्ष तेज किया जाएगा। इस अवसर पर किसान सभा के अध्यक्ष सतपाल मान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।