Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmaur: International Renukaji Fair concludes with the return of the deities to their homes
{"_id":"6b05747f293f7481af09f225","slug":"video-sirmaur-international-renukaji-fair-concludes-with-the-return-of-the-deities-to-their-homes-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: देवताओं की घर वापसी के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: देवताओं की घर वापसी के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला संपन्न
ददाहू। देवताओं की घर वापसी के साथ छह दिनों तक चला अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार देव पालकियों को कंधा देकर विदा किया। इसके साथ ही मेले में पहुंचे देवी-देवता अपने-अपने देवस्थलों की ओर रवाना हो गए। देव विदाई की इस भावुक बेला के साथ रेणुका घाटी में छह दिनों से चल रहा आस्था और श्रद्धा का महाकुंभ संपन्न हुआ।
देवताओं की विदाई से पूर्व राज्यपाल ने भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और शंख-घंटियों की गूंज के बीच देव पालकियों को विदाई दी गई। इस दौरान पूरा रेणुका तीर्थ क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। राज्यपाल के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भी देवताओं को भावपूर्ण विदाई दी।
इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेणुकाजी मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं को संजोए हुए है। यह मेला क्षेत्र के लोगों को अपनी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से रूबरू करवाने का अनूठा संगम है।
इस मौके पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एकता काप्टा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, प्रियंका चंदा, विवेक शर्मा, तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर और सीईओ भरत सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।