Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain and snowfall expected from this date; November saw 83 percent less rainfall than normal

हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम: इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार, नवंबर में सामान्य से 83 फीसदी कम बरसे बादल

Sun, 29 Nov 2026 02:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 02:53 PM IST
सार

माैसम विभाग के अनुसार 2 दिसंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी का दाैर शुरू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain and snowfall expected from this date; November saw 83 percent less rainfall than normal
हिमाचल में बरसेंगे बादल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम करवट बदलने वाला है। राज्य में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  वहीं कई मैदानी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में चार दिन कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, नवंबर में अब तक सामान्य से 83 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 से 29 नवंबर तक 18.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 3.1 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई।  वहीं आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में धूप खिली हुई है। सुबह-शाम ठिठुरन लगातार जारी है। राज्य के तीन जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

लगातार तीन दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से रविवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 2 दिसंबर की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से राज्य में 3 दिसंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 4 व 5 दिसंबर को मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में कोहरे का अलर्ट
वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं देर रात व तड़के सुबह के समय निचले पहाड़ी इलाकों, मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। यह अलर्ट बिलासपुर, हमीरपुर व मंडी जिले के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
 शिमला में न्यूनतम तापमान 9.7, सुंदरनगर 4.7, भुंतर 3.2, कल्पा 3.6, धर्मशाला 10.8, ऊना 7.0, नाहन 10.0, केलांग -1.4, पालमपुर 7.0, सोलन 5.0, मनाली 4.2, कांगड़ा 8.4, मंडी 5.7, बिलासपुर 7.0, चंबा 5.7, जुब्बड़हट्टी 8.8, कुफरी 6.6, कुकुमसेरी -3.2, बरठीं 5.8, पांवटा साहिब 15.0, देहरागोपीपुर 9.0, ताबो -4.9 व बरठीं में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नवंबर में कहां कितनी बारिश
1 से 29 नवंबर तक बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमाैर व ऊना में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि चंबा 88, कांगड़ा 99, किन्नाैर 57, कुल्लू 98, लाहाैल-स्पीति 70, मंडी 99, शिमला 91 व सोलन में 97 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed