{"_id":"6afc487b6f2e3bc1e608ce80","slug":"35-years-man-dead-body-found-in-kalaamb-nahan-news-c-177-1-nhn1006-194414-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07 किनारे पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07 किनारे पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव
विज्ञापन
-यूको बैंक के समीप मारकंडा नदी की ओर ढलान में मिला शव, एएसपी नरेंद्र कुमार ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर यूको बैंक के समीप मारकंडा नदी की ओर जाने वाली ढलान में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस थाना कालाअंब को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नरेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
मृतक की पहचान दिलीप सिंह (35) पुत्र मेहर सिंह, निवासी गांव कांडो हरयास, रेणुकाजी के रूप में हुई है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।-- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर यूको बैंक के समीप मारकंडा नदी की ओर जाने वाली ढलान में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस थाना कालाअंब को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नरेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
मृतक की पहचान दिलीप सिंह (35) पुत्र मेहर सिंह, निवासी गांव कांडो हरयास, रेणुकाजी के रूप में हुई है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
