Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sai palki shobha yatra

Sirmour News: सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती पर नाहन में 22 को निकलेगी भव्य पालकी शोभायात्रा

Wed, 18 Nov 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
sai palki shobha yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। श्री भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 101वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में श्री सत्य साईं सेवा संगठन नाहन की ओर से धार्मिक और सेवा कार्यों की शृंखला आयोजित की जा रही है। इस पावन अवसर पर 22 नवंबर (रविवार) को शहर में एक भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जिला प्रधान प्रो. अमर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार सुबह 10:30 बजे साईं हॉल रानीताल से पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यह शोभायात्रा पक्का टैंक, गुन्नूघाट, बड़ा चौक, छोटा चौक, कच्चा टैंक और चौहान का बाग होते हुए वापस साईं हॉल रानीताल पहुंचेगी। यात्रा के समापन पर साईं हॉल में भजन-कीर्तन और मंगल आरती होगी, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जयंती महोत्सव के तहत नाहन समिति मंगलवार से विभिन्न आध्यात्मिक और मानव सेवा के कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत 18 नवंबर की सुबह 9:30 बजे से साईं मंदिर रानीताल में लक्ष्य अर्चना और दोपहर 1:00 बजे आस्था हॉस्टल नाहन में नारायण सेवा (भोजन वितरण) की जाएगी। अगले दिन, 19 नवंबर की शाम 5:30 बजे से साईं मंदिर रानीताल में महिला दिवस मनाया जाएगा। जबकि 20 नवंबर को शहर के सफाई कर्मचारियों के सम्मान में विशेष नारायण सेवा का आयोजन होगा। इसी प्रकार 21 नवंबर को पालकी शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन 23 नवंबर को प्रात: 5:20 बजे साई हॉल रानीताल से सुप्रभातम एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सायं 5:30 बजे से साईं मंदिर रानीताल में श्री सत्य साईं बाबा का शुभ जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिला अध्यक्ष, संयोजक और समस्त साईं प्रेमियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इन सभी कार्यक्रमों और शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed