{"_id":"6afc537fb2d69f997b0faabf","slug":"health-camp-in-sainwala-nahan-news-c-177-1-nhn1002-194424-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैनवाला में 56 लोगों की स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैनवाला में 56 लोगों की स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
-बीपी, शुगर की स्क्रीनिंग के साथ एचआईवी टेस्ट और एक्सरे की सुविधा मिली
-मौसम बदलने पर बीमारियों से बचाव और संतुलित खानपान के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही मौसमी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैनवाला में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 56 लोगों को स्वास्थ्य जांच, एचआईवी टेस्ट और एक्सरे की सुविधा मिली। इनमें 33 महिलाएं और 23 पुरुष शामिल रहे।
कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप के आठ पुराने और तीन नए मरीजों की जांच की गई। मधुमेह के सात पुराने और चार नए मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। इसके अलावा ईएनटी के नौ, आंखों के छह, दांतों के आठ और चोट से संबंधित एक मरीज की जांच की गई। शिविर में सभी 56 लोगों के एचआईवी टेस्ट और 56 एक्सरे भी किए गए।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। खानपान में सावधानी, संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
-मौसम बदलने पर बीमारियों से बचाव और संतुलित खानपान के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही मौसमी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैनवाला में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 56 लोगों को स्वास्थ्य जांच, एचआईवी टेस्ट और एक्सरे की सुविधा मिली। इनमें 33 महिलाएं और 23 पुरुष शामिल रहे।
कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप के आठ पुराने और तीन नए मरीजों की जांच की गई। मधुमेह के सात पुराने और चार नए मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। इसके अलावा ईएनटी के नौ, आंखों के छह, दांतों के आठ और चोट से संबंधित एक मरीज की जांच की गई। शिविर में सभी 56 लोगों के एचआईवी टेस्ट और 56 एक्सरे भी किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। खानपान में सावधानी, संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
